घर में सुख-शांति के उपाय

 




घर में सुख-शांति के उपाय-

समृद्धि का अर्थ केवल धन नहीं है बल्‍कि घर में शांति, स्‍वास्‍थ्‍य, मानसिक संतोष और परिवार में आसपी मेलजोल एवं प्रेम भी है। यदि यह सबकुछ आपके परिवार में हैं तो कह सकते हैं कि आप समृद्ध हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ाएंगे और सुख-शांति एवं समृद्धि में इजाफा करेंगे।

  • रोजाना प्रातः काल दूध और पानी मिलाकर घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ डाले / शांति व समृद्धि बनी रहेगी 
  • मुख्य दरवाजों के परदे के नीचे कुछ घुंघुरू बांध दें / जिसकी आवाज़ से घर में धीरे-धीरे प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा /
  • प्रतिदिन गर्म तवे पर रोटी सेंकने से पूर्व दूध के छीटें मारें इससे घर में बीमारी का प्रकोप घटने लगता है /
  • घर के आँगन में आंवला,श्वेत आंक,दो केले के वृक्ष,विल्व पत्र ,अशोक,कनेर आदि पौधें शुभ होते है / इनकी पूजा सेवा आदि से घर में सुख,शांति व समृद्धि आती है /
  •  व्यापार में निरंतर वृद्धि तथा पारिवारिक शांति के लिए ग्यारह अभिमंत्रित गोमती चक्र को सिन्दूर के साथ रखने से शीघ्र लाभ होता है /
  • यदि प्रमोशन में रुकावट हो तो ग्यारह गोमती चक्र भगवान शिव जी चरणों में चढ़ाने से प्रमोशन के रास्ते खुल जाते है /
  •  प्रत्येक नौमी को आंवले के वृक्ष की पूजा तथा नौ परिक्रमा करने से घर में अन्न,धन की वृद्धि होती है /
  • जिन व्यक्तियों को मानसिक कष्ट रहता है उन्हें अपनी माता के हाथ से एक मुट्टी चावल लेकर सदैव अपने पास रखना चाहिए मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है /
  • गीता जी के पन्द्रवें अध्याय को नित्य पढ़नें से घर में सुख,शांति व समृद्धि आती है /
  •  जिस घर में प्राण प्रतिष्ठित कनक धरा यंत्र तथा कनक धारा स्त्रोत का पाठ होता है वहाँ लक्ष्मी माता कई पीढ़ियों तक वास करती है /
  • अपने घर के मुख्‍य द्वार को हमेशा साफ रखें। सुबह में कुछ समय के लिए अपने मुख्‍य द्वार अवश्‍य खोलें। इसके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश और सुअवसरों का आगमन होता है।
  • घर के अंदर पूर्व दिशा, उत्‍तर दिशा, ईशान कोण तथा घर के मध्‍य भाग, इन सभी स्‍थानों को विशेष रूप से स्‍वच्‍छ रखें। ध्‍यान रहे इन स्‍थानों पर तनिक भी गंदगी ना रहे। इससे घर में धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। घर के सभी सदस्‍यों में शांति, प्रेम और भाईचारे का संबंध बना रहता है।
  • घर में पूर्व या उत्‍तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्‍य लगाएं। इसमें प्रतिदिन सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं। इससे आपके घर में सभी नकारात्‍मक ऊर्जा दूर चली जाएंगी। ऐसा करने से घर में निरोगता बनी रहेगी और शांति बढ़ेगी।
  • घर के अंदर उत्‍तर दिशा की दीवार पर नीले रंग की रोशनी वाल छोटा बल्‍ब लगाएं। यह अधिकांश तक जलता रहना चाहिए इससे आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
  • सुबह और शाम कुछ समय के लिए घर में धीमी आवाज में मंत्र जैसे गायत्री मंत्र या महामृत्‍युंजय मंत्र अवश्‍य बजाएं। इससे घर में सकारात्‍मक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
  • घर के मुख्‍य द्वार पर बाहर की ओर स्‍वास्तिक अवश्‍य लगाएं। इससे आपके घर के सभी वास्‍तु दोष दूर हो जाते हैं। घर में कोई भी नकारात्‍मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
  • घर की छत पर दक्षिण दिशा में एक लाल रंग का झंडा लगाएं। इससे आपको स्‍थिरता मिलेगी और नकारात्‍मक ऊर्जा दूर रहेंगी। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ने लगेगी। घर में धन, सुख, शांति और समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

                                                    OM NARAYAN HARI 

                                                           THANK U 🙏

💥 VIJAY KRISHNA  
                7379193107 

टिप्पणियाँ