''दक्षिणावर्ती शंख'',

 




''दक्षिणावर्ती शंख'', बदल सकता है जिंदगी, यकीन नहीं तो आज़मा कर देख लीजिये


शंख की उत्पत्ति कैसे हुयी? इस परिपेक्ष्य में पौराणिक ग्रन्थ कहते है कि सृष्टि से आत्मा, आत्मा से प्रकाश, प्रकाश से आकाश, आकाश से वायु, वायु से अग्नि, अग्नि से जल और जल से पृथ्वी की उत्पति हुयी है। इन सभी तत्वों से मिलकर शंख का निर्माण हुआ है। ब्रहमवैवर्तपुराण के अनुसार शंख सूर्य और चन्द्रमा के समान देवस्वरूप है। इसके अग्र भाग में गंगा सरस्वती, पृष्ठ भाग में वरूण और मध्य में स्वयं ब्रहमा जी विराजमान है।

दक्षिणावर्ती शंख रखने के लाभ दक्षिणवर्ती शंख को धन-स्थान पर रखने पर धन लाभ होता है। इस शंख को अन्न के स्थान पर रखने पर घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।

दक्षिणावर्ती शंख को बेडरूम में रखने पर मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

दक्षिणावर्ती शंख में शुद्ध जल भरकर किसी स्थान पर छिड़कने से स्थान से संबंधित दुर्भाग्य दूर होता है। साथ ही उस स्थान की पवित्रता बनी रहती है। दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखने से किसी जादू-टोने का कुप्रभाव भी खत्म होता है।

शास्त्रीय मान्यता के अनुसार यदि घर में दक्षिणावर्ती शंख को विधि-विधान से रखा जाता है तो धन की कमी नहीं होती है। साथ ही धन लाभ के लिए अत्यंत लाभकारक होता है। लेकिन यदि दक्षिणवर्ती शंख पूर्ण रूप से शुद्धिकरण करके नहीं रखा जाता है तो इसका कुछ प्रभाव नहीं होता है पूर्ण रूप से शुद्दिकरण किया हुआ दक्षिणावर्ती शंख ही धन लाभ में सहायक होता है।

ऐसे करें शुद्धिकरण--


दक्षिणावर्ती शंख को शुद्ध करने के लिए सबसे पहले आपको एक शुद्ध लाल कपड़ा लेना चाहिए। कपड़ा इतना बड़ा होना चाहिए कि दक्षिणावर्ती शंख इसमें पूरी तरह समा जाए। इसके बाद दक्षिणावर्ती शंख को इसमें रखकर उसमें गंगाजल भर दें। इसके बाद आसन पर बैठकर लक्ष्मी के इस मंत्र ‘ॐ श्री लक्ष्मी सहोदराय नम:’ का 11 बार जाप करें।

स्नान के पश्चात् ही दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें। वैसे तो इस मंत्र का जाप सप्ताह में किसी भी दिन किया जा सकता है। लेकिन शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख का शुद्धिकरण और मंत्र का जाप करना अधिक लाभकारक सिद्ध होगा।


वैसे तो शंख कई प्रकार के होते हैं, लेकिन जिस घर में दक्षिणावर्ती शंख होता है, और उसे नियमित रूप से इस्तेमाल में लाया जाता है, उस घर से नकारात्म्क ऊर्जा दूर रहती है।

OM NARAYAN HARI 


💥VIJAY KRISHNA 🙏










टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें