पिरामिड खरीदते ही चमक जाएगी आपकी किस्मत, होंगे अनोखे फायदे

  



पिरामिड खरीदते ही चमक जाएगी आपकी किस्मत, होंगे अनोखे फायदे


वास्तु के अनुसार घर में पिरामिड (Pyramid) लगाकर कई परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है.

वास्‍तु के मुताबिक किसी पात्र में पानी रखकर उसमें पिरामिड रख दें और इसके बाद उसी पानी से चेहरा और आंखों को धोने से चेहरे पर चमक और आंखों की रोशनी बढ़ती है.

कहा जाता है वास्‍तु को माना जाए तो व्यापार में वृद्धि के लिए शुभ समय में पिरामिड लाना चाहिए और इसके बाद मां लक्ष्‍मी के मंत्रों से उसकी पूजा करके ईशान कोण या फिर उत्‍तर दिशा में रख दें. ऐसा करने से व्‍यवसाय में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी.

कहते हैं अगर किसी व्‍यक्ति को कोई बीमारी हो तो जिस भी अंग में बीमारी हो उस अंग में पिरामिड बांध लें इससे लाभ मिलेगा.

वास्‍तु शास्‍त्र को माना जाए तो वास्‍तु दोष है होने पर भवन के ऊपरी हिस्‍से में पिरामिड बनवाना चाहिए लाभ होता है.

वास्तु दोष में पिरामिड-भवन के ऊपरी हिस्से पर पिरामिड बनवाने से वास्तु दोष का शमन हो जाता है व उसमें आवास करने वाला दीर्घायु, निरोगी, धार्मिक व शुभ विचारों वाला हो जाता है। 

धर्म व अध्यात्म में पिरामिड-पूजा कक्ष के ऊपर पिरामिड बनवाकर उसके नीचे बैठकर ध्यान करने से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति अधिक होती है एवं व्यक्ति के मन में धार्मिक विचार अधिक आते है।

आर्थिक सम्पन्नता व व्यापार में वृद्धि आर्थिक सम्पन्नता व व्यापार में वृद्धि के लिए-शुभ मुहूर्त में पिरामिड लाकर लक्ष्मी के मन्त्रों से अभिमंत्रित करके ईशान कोण या उत्तर दिशा में रखने से धन व बिजनेस में वृद्धि होती है।

पिरामिड के अन्य प्रयोग बच्चों को घर पर अध्ययन-काल में पिरामिड पहनायें तथा कुर्सी के नीचे रखें जिससे उनकी बुद्धि का विकास होता एंव शीघ्र पढ़ा हुआ याद हो जाता है। खाने-पीने के सामान एवं अंकुरित खाद्य-पदार्थ, सब्जी आदि पिरामिड के नीचे रखने से गुणयुक्त एवं स्वादयुक्त व अधिक समय तक ताजे बने रहते है।

एक्रागता बनी रहती है प्रतिदिन चेहरे एंव आंखों को पिरामिड युक्त जल द्वारा धोने से त्वचा चमकने लगते है। चेहरे की कान्ति एवं आंखों  की रोशनी बढ़ जाती है। पिरामिड पहनने से ध्यान एवं पूजा करने पर एक्रागता बनी रहती है।

शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है... ऑफिस में कुर्सी के नीचे पिरामिड रखने से ऊर्जा मिलती तथा शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। रात को सोते समय पलंग के नीचे पिरामिड रखने से बहुत अच्छी नींद आती है।

माना जाता है कि किसी भी प्रकार के पिरामिड में रखी वस्तुओं के गुण धर्म में बदलाव आ जाता है अर्थात यदि किसी प्रकार के छोटे, बड़े, लकड़ी या मात्र कागज के पिरामिड में कोई खाद्य सामग्री रखी जाए तो उसके गुणों में बदलाव आ जाएगा और वह बहुत देर तक सड़ने से बची रहेगी। इसी कारण प्राचीन लोग अपने परिजनों के शवों को पिरामिड में रखते थे।


पिरामिड की सही दिशा का निर्धारण बहुत ही महत्वपूर्ण है अतः इसका इस्तेमाल करते समय पिरामिड को उत्तर-दक्षिण दिशा में रखना आवश्यक है। अगर गलती से पिरामिड का सही दिशा में रखकर इस्तेमाल न किया जाए, तो उसमें बैठने वाले को सिरदर्द हो सकता है।

पिरामिड के अंदर रखे जल को पीने वाले पाचन संबंधी रोग से कुछ हद तक मुक्ति पाते देखे गए हैं। यही जल जब त्वचा पर लगाया जाता है तो झुर्रियां मिटाने में लाभ मिलता है। घावों को जल्दी भरने में भी इस जल का उपयोग किया जाता है। दूसरी ओर पिरामिड के अंदर बैठकर ध्यान-साधना करने वाले साधकों पर भी कुछ प्रयोग-परीक्षण हुए हैं। पाया गया है कि इसके अंदर बैठने पर तनाव से सहज ही छुटकारा मिल जाता है और शरीर में एक नई स्फूर्ति के संचार का अनुभव होता है।

पिरामिड के अंदर किसी तरह की आवाज या संगीत बजाने पर बड़ी देर तक उसकी आवाज गूंजती रहती है। इससे वहां उपस्थित लोगों के शरीर पर विचित्र प्रकार के कम्पन पैदा होते हैं, जो मन और शरीर दोनों को शांति प्रदान करते हैं।

बीजों को बोने के पहले अगर थोड़ी देर के लिए पिरामिड के अंदर रख दिया जाए तो वे जल्दी और अच्छी तरह से अंकुरित होते हैं। बीमार और सुस्त पौधों को भी पिरामिड द्वारा ठीक और उत्तेजित किया जा सकता है।


                                                   HARI OM NARAYAN HARI 

THANK U 🙏

💥 VIJAY KRISHNA 
8004905196//
7379193107//

टिप्पणियाँ