धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा करने पर आरोग्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है

 




दिवाली का त्योहार धनतेरस की पूजा से आरंभ हो जाता है। धनतेरस का त्यौहार हिन्दू धर्म में मुख्य त्योहारों में से एक यह त्यौहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाते हैं। 

इस बार धनतेरस का पर्व 13 नवंबर को है ।  वही शास्र्त्रों में मान्यता है। की कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन्वन्तरि देव का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। कार्तिक मास की त्रयोदशी पर भगवान धनवंतरि की पूजा खासतौर से की जाती है। ये देवताओं के चिकित्सक हैं इसलिए इन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है। इनकी पूजा करने से शरीर के रोग नष्ट होते हैं। 

धन तेरस का शुभ मुहूर्त 

इस बार धनतेरस का शुभ मुहूर्त कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यानि 12 नवंबर दिन गुरुवर को रात 09 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रहा है जो 13 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा और 13 नवंबर को धनतेरस की पूजा के लिए 30 मिनट का शुभ मुहूर्त भी बन रहा है। इसलिए आपको धनतेरस की पूजा शाम को 05 बजकर 28 मिनट से शाम को 05 बजकर 59 मिनट के बीच कर लेना चाहिए।जिससे आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। 


धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने का महत्व 

मान्यताओ के अनुसार समुन्द्र मंथन के दौरान धन्वन्तरि देव समुन्द्र से अमृत से भरा कलस लेकर निकले थे इसलिए इस दिन नए नए बर्तन ख़रीदे जाते है। इस दिन नए बर्तन व सोने चांदी की कोई चीज़ खरीदने की परंपरा होती है ऐसा माना जाता है की इस दिन कुछ नया खरीदकर घर लाने से घर में लक्ष्मी और कुबेर का वास होता है। कई सारे लोग इस दिन घर में दो पहिया या चार पहिया वाहन भी खरीदते है धनतरेस को धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता हैं। 

धनतेरस को यम दीपक जलाने की क्या है मान्यता 

पौराणिक मान्यताओ के अनुसार धनतेरस के दिन दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक दिन यमदूत ने यमराज से बातों ही बातों में प्रश्न किया कि क्या अकाल मृत्यु से बचने का कोई उपाय है। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए यमराज ने कहा कि जो व्यक्ति धनतेरस की शाम यम के नाम का दीपक जलाकर दक्षिण दिशा में रखता है। उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है। इसी मान्यता के अनुसार धनतेरस के शाम लोग दक्षिण दिशा की ओर 13 दीपक जलाते हैं और अपनो को अकाल मृत्यु से बचाते है। 

मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा करने पर आरोग्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा से बरकत रहती है। 

VIJAY KRISHNA 🙏
8004905196💥

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें